कुछ समय पूर्व हुए लोक सभा चुनाव के परिणामों से ज्ञात होता है कि पूरे भारत में मुसलमानों का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ा है परन्तु इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी देश के मुसलमानों के लिए कोई ठोस कार्य करने से निरन्तर बचती दिखाई दे रही है।
2004 तथा 2009 के लोक सभा चुनाव में भी मुसलमानों ने कांग्रेस का पूरा साथ दिया था जिसके परिणाम स्वरूप मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी तो सरकार ने मुसलमानों के लिए कुछ घोषणाएं की जिनमें एक प्रमुख कार्य सेवानिवृत्व जस्टिस राजेन्द्र सच्चर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन था।
इस समिति ने कठिन परिश्रम के साथ पूरे देश का दौरा करके एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की तथा दिनांक 17 नवम्बर 2006 को सरकार के सम्मुख पेश की। इस रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि देश में मुसलमानों की स्थिति प्रत्येक दृष्टि से बद से बदतर है। शिक्षा, रोजगार, नौकरियों एंव सामाजिक क्षेत्र में मुसलमान, दलितों से भी पिछड़े हुए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इस पर पूरे देश में बहुत चर्चाएं हुईं, सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए परन्तु वह सभी मिथ्या सिद्ध हुए।
स्वतंत्रा के बाद से कांग्रेस लगातार मुसलमानों को धोखा देती रही है, मुसलमानों के लिए कांग्रेस के द्वारा आज तक कोई ठोस क़दम नहीं उठाया गया है अतः अब समय आ गया है कि मपसलमानों का जागरूक होना बहुत आवश्यक है ताकि भारत में मुसलमानों को उनका अधिकार मिल सके।
......
166